भाजपा पार्षद ने कांग्रेसी को जड़ा घूंसा, अध्यक्ष से धक्का-मुक्की कर छीना माइक

इंदौर।नीमच नगर पालिका के सम्मेलन में स्कीम नंबर 34 व 36 के भूखंडों का नामांतरण करने के प्रस्ताव पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा व कांग्रेस पार्षद आमने-सामने हो गए। भाजपा पार्षद विष्णु बिंदल ने तो कांग्रेस पार्षद महेंद्र के मुंह पर घूंसा जड़ दिया। वहीं कांग्रेस पार्षद साबिर मसूदी ने अध्यक्ष राकेश जैन के हाथ से माइक छीन लिया, जिससे अध्यक्ष भड़क गए और मसूदी को बाहर निकालने का कह दिया।डेढ़ घंटे तक चले इस सम्मेलन में एक घंटे तक हंगामा होता रहा।भाजपा पार्षद ने कांग्रेसी को जड़ा घूंसा, अध्यक्ष से धक्का-मुक्की कर छीना माइक

– नपा सम्मेलन के लिए सदन में पहले ही कांग्रेस पार्षद पहुंच गए थे। इसके बाद अध्यक्ष राकेश जैन भाजपा पार्षदों के साथ पहुंचे। जैसे ही उपयंत्री आरएन मंदारा ने प्रस्ताव पढ़ने शुरू किए कांग्रेस पार्षद महेंद्र लोक्स, योगेश प्रजापति, साबिर मसूदी, विनोद बोरी, लप्पो आपा व इकबाल कुरैशी ने स्कीम नंबर 34 के अवैध भूखंडों का मामला उठा दिया।

– कुरैशी ने कहा- नपा यहां के अवैध भूखंडों का नामातंरण कर रही है, हम यह नहीं होने देंगे। भूखंडों की मूल फाइलें नहीं हैं। दलाल अवैध नामांतरण के केस पास कराने में जुटे हैं। इससे नपा की बदनामी हो रही है। एजेंडे से योजना क्रमांक 34 व्का 36 के प्रस्ताव हटाए जाए।

– इस पर नपा अध्यक्ष जैन ने कहा हम नामांतरण के सभी प्रस्ताव कलेक्टर के पास भेज देते हैं वे जांच करा लेंगे। वे जिस भूखंड का कहेंगे उसका नामांतरण कर देंगे, जिस पर रोक लगा देंगे, उसका नामांतरण नहीं करेंगे। तभी कांग्रेस पार्षद नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष की आसंदी पर चढ़ गए। यह देख भाजपा पार्षद भी आ गए। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

पार्षद बिंदल ने लोक्स के मुंह पर ही घूंसा मारा…

– भाजपा पार्षद राजेश अजमेरा, विष्णु बिंदल, रवि माहेश्वरी ने कांग्रेस पार्षदों को अध्यक्ष की आसंदी से उतारने के लिए धक्का-मुक्की की। पार्षद बिंदल ने लोक्स के मुंह पर ही घूंसा मार दिया। हंगामा बढ़ते देख सीएमओ संजेश गुप्ता सदन छोड़ पीछे के कमरे में चले गए। अध्यक्ष जैन ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। सम्मेलन शुरू होने पर अध्यक्ष जैन ने कहा मैं सारे प्रस्ताव कलेक्टर के पास भेज देता हूं, जो करना होगा वे ही करेंगे। कांग्रेस पार्षद मसूदी ने आपत्ति ली।

– वे अध्यक्ष की आसंदी पर चढ़ गए और उनका माइक छीनकर बोले- हमें जनता ने चुना है, जनता के प्रतिनिधि हैं, कलेक्टर नहीं। जो करना है नपा करे, बार-बार कलेक्टर का डर मत दिखाओ। इससे अध्यक्ष जैन भड़क गए, उन्होंने कहा- च्चुप हो जाआे, बाहर निकालो इसे।इस पर सीएमओ गुप्ता व कांग्रेस पार्षदों ने मसूदी को समझाया। हंगामे के दौरान कांग्रेस पार्षद लोक्स ने एजेंडा ही फाड़कर हवा में उड़ा दिया।

ये भी पढ़ें: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट को गुमराह करने का लगा आरोप

परिषद की गरिमा को ठेस पहुंचाई

– मामले में नपा अध्यक्ष राकेश जैन का कहना है कि कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा कर मेरी आसंदी तक चढ़ आए और मेरे हाथ से माइक छीन लिया। इससे परिषद की गरिमा व मर्यादा को ठेस पहुंची। जो स्कीम नं 34 के प्रस्तावों को कलेक्टर के पास भेजने का विरोध कर रहे थे वही सोमवार को कलेक्टर से इन्हें रोकने की मांग करने गए थे। इसलिए कलेक्टर का मार्गदर्शन चाहा।

Back to top button