सीएम योगी- महापुरुषों के नाम पर छुट्टी की राजनीति बंद हो

संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि महापुरुषों के नाम पर छुट्टियों की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आदेश दिया कि सभी सरकारी दफ्तरों में बाबा साहब की तस्वीर सम्मान के साथ लगाई जाए और उनके योगदान पर चर्चा की जाए।​सीएम योगी
योगी ने कहा कि महापुरुषों के नाम पर छुट्टी होने से बच्चे देश के लिए उनके योगदान को जान ही नहीं पाते इसलिए स्कूलों में छुट्टी नहीं बल्कि चर्चा होनी चाह‌िए, ताकि बच्चे उनसे प्रेरणा ले सकें। गौरतलब है कि सत्ता में आने के बाद योगी सरकार ने अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस की छुट्टी रद्द कर दी थी।

इससे पहले सीएम ने कहा कि बड़े को छोटा करने में महानता नहीं है बल्कि छोटे को बड़ा करना ही महानता है, जिसे बाबा साहब ने अर्जित किया है।​ ​उन्होंने छुआ छूत की कुरितियां और सामाजिक बुराइयों को सहन करते हुए उच्चतम डिग्री हासिल की और संविधान का निर्माण कर सदा के लिए अमर हो गए।

लखनऊ में चलती बस का अचानक फेल हो गया गियर, सड़क पर मची भगदड़

इंग्लैंड के जिस भवन में बाबा साहब ने शिक्षा प्राप्त की थी, भारत सरकार ने उसे वहां पढ़ने जाने वाले अनुसूचित जाति जनजाति के छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया। सीएम ने कहा कि दिल्ली के अंबेडकर भवन का कल प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद रहे।

 
Back to top button