मऊ: अलग-अलग हादसों में 2 महिलाओं सहित 6 की मौत, कई लोग जख्मी

मऊ/सोनभद्र.यहां अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। मऊ के सारायखांसी थानाक्षेत्र में अनियंत्रित कार ने 3 लोगों को कुचल दिया, दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने कार को आग के हवाले कर चक्काजाम कर दिया है। 10 किलोमीटर दूर ट्रक पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, सोनभद्र के बीजपुर थानाक्षेत्र में मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 6 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।मऊ: अलग-अलग हादसों में 2 महिलाओं सहित 6 की मौत, कई लोग जख्मी

ये भी पढ़ें: पहली फिल्म में इतने महंगे सेट पर काम कर रही सारा अली खान, कीमत जानकर दंग रह जायेंगे आप

मऊ में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

– सीओ राजकुमार यादव ने बताया, मऊ के सारायखांसी थानाक्षेत्र में आर्मीमैन कारिया कार से अपने रिश्तेदारों को स्टेशन छोड़कर वापस आ रहा था, रास्ते में साइकिल सवार बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग रामदरश गंभीर रूप से जख्मी हैं, उनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।

Back to top button