लहरागागा में अकाली दल की महिला जिलाध्यक्ष के बेटे को मारी गोली

संगरूर(लुधियाना)।स्त्री अकाली दल लहरागागा शहरी की प्रधान चरनजीत कौर के बेटे गुरदीप सिंह (22) पर कार सवार चार हमलावरों ने सोमवार सुबह फायरिंग कर दी। उसने दुकान में घुसकर जान बचाई। उसकी जांघ में एक गोली लगी है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
– लहरागागा के वार्ड नंबर 11 में रहतीं चरनजीत कौर ने बताया कि हमला सुबह साढ़े 9 बजे हुआ। उस समय बेटा घर के पास प्रेस की दुकान पर खड़ा था। रविवार को प्रॉपर्टी डीलर गुरदीप सिंह एक शादी में गया था, जहां उसका आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ था।
– लहरागागा सिटी के एसआई धर्मवीर सिंह ने बताया कि गांव रली के मनमोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह, दातेवास के कोमलजीत सिंह और कुलार खुर्द के यादविंदर सिंह उर्फ लक्की के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज करके रेड की जा रही है। मनमोहन सिंह पर मानसा जिले में भी इरादा कत्ल के मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: ओवर स्पीड कार डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई, घायल महिला ने बताई आपबीती
क्षेत्र में अकाली वर्करों पर तीसरा हमला : ढींडसा
– पूर्व वित्त मंत्री और लहरागागा से अकाली दल के विधायक परमिंदर सिंह ढींडसा का कहना है कि क्षेत्र में अकाली दल के वर्करों पर ये तीसरा हमला है। इससे पहले लहरागागा में अकाली दल के सरपंच की हत्या कर दी गई थी। मलेरकोटला में अकाली दल की सरपंच के मास्टर पति को भी मा





