इन रंग-बिरंगे हेयरस्टाइल्स को देखकर चकरा जाएगा आपका सिर

दुनिया में खेल, खूबसूरती, ड्रेस आदि को लेकर कई तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं, जिनमे कई रंग देखने को मिलते हैं। इसी में एक ऐसी भी प्रतियोगिता होती हैं, जिसे देखकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएगी। ये प्रतियोगिता है ओएमसी हेयर वर्ल्ड कप, जिसमें प्रतियोगियों के बालों को देखकर आपको कुछ समय तो ये समझने में लग जाएगा कि ये उनके बाल है या कोई कैप।
 

इस बार ये प्रतियोगिता सितंबर में पेरिस में हुई । जिसमें दुनियाभर में देशों से हजारों लोगों ने हिस्सा लिया था।
 
ओएमसी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1946 में इस प्रतियोगिता की शुरुआत की थी। आपको यहां एक से एक अजीबोगरीब हेयर स्टाइल देखने को मिलेंगे।
 

बालों को कलर कराने से लेकर उनकी कटिंग भी आपको आकर्षित करेगी। 
 

ये प्रतियोगिता 6 कैटेगरी में होती है। जिसमें सीनियर लेडिज और जेंट्स, जूनियर लेडिज और जेंट्स, सौंदर्यशास्‍त्र और नेल्स की प्रतियोगिता होती है।
 

बालों को कलर कराने से लेकर, शरीर पर टैटू करवाना और बालों को बिल्कुल अनूठे अंदाज से कटवाना। यहां तो सब कुछ है। न सिर्फ बाल ‌बल्कि कपड़े भी इस चैंपियनशिन का अटूट हिस्सा है। 
 

इस बार फैंटसी हेयरस्टाइल कैटेगरी में ताइवान की वु क्यू चिंग ने अपनी बर्ड फ्लाई ड्रेस के लिए गोल्ड मेडल जीता। इन्होंने करीब 10 हजार हेयर एक्टेंशन का यूज किया था।

पेरिस में हुई प्रतियोगिता में 60 देशों के 1200 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।
 

दो दिन चले इसे अनोखे वर्ल्ड कप को देखने के लिए करीब 20 हजार लोग आए।
 
Back to top button