5 दिसम्बर दिन मंगलवार का राशिफल: इन राशि वालो के लिए हनुमान जी खोलेंगे सफलता के द्वार

★आज का पँचांग★
“5 दिसम्बर दिन मंगलवार आपका मंगलमय हो”
ऋतु-हेमन्त
माह-पौष
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:45
सूर्यास्त-05:15
राहूकाल(अशुभ समय)दोपहर 03:00से04:30तक
तिथि-द्वितीया
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-उत्तर
अमृतमुहूर्त-दोपहर 12:18से 01:35तक।
।।आज का राशिफल।।
मेष:- आज कुल मिला कर आपका दिन सामान्य रहेगा।आज के दिन समान व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो की आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा व्यापार में लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप गरीबों को जकेबियाँ बातें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-लाल
वृष:- महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण करने का दिन हैं।धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।व्यापार में लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप भगवान श्री गणेश को मखाने की खीर अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-सुनहला
मिथुन:- आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य नरम रहेगा, जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। संतान के संबंध में समस्या आएंगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें। व्यापार में वृद्धि सामान्य रहेगी।
सुझाव:-आज आप खजूर छोटे बच्चों में बाटे।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-चॉकलेटी
कर्क:- आज व्यापार में लाभ के योग हैं।आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी-व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेंगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप केशर युक्त चन्दन हनुमानजी को अर्पित करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:- हल्का गुलाबी
सिंह:- नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है।रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों से गिफ्ट मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी।क
साझेदारों से मन मुटाव हो सकता है।
सुझाव:-आज आप गुलाब के पुष्पों से राधाकृष्ण की उपासना करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-गुलाबी
कन्या:- आज का दिन सामान्य रहेगा।आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे।लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वजनों से लाभ मिलेगा। व्यावसाय में उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सुझाव:-आज आप काले उड़द व काली रुमाल दान दें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-धानी
तुला:- आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा।
शैक्षिक कार्यों में प्रगति मिलेगी।
सुझाव:-आक आप दूध व गुड़ दान करें।
राशिरत्न:-हिरा,ओपल
शुभरंग:-श्वेत
वृश्चिक:- परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आपकी आय और व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी। रमणीय स्थान में घूमने की योजना बना सकते है।कृषि कार्यों में सफ़लता मिकेगी। व्यर्थ धन को खर्च न करें।
सुझाव:-आज आप लाल चुनरी माता रानी को अर्पित करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-चॉकलेटी
धनु:- शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा व्यापार में समझौता करना पड़ सकता है।
सुझाव:-आज आप भोज पत्र व कुछ दक्षिणा का दान कीसी विप्र को करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-बादामी
मकर:- नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा अधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होने की सम्भना बन रही है।
राजकीय कार्यों लाभ मिलेगा। जेब कतरों से सावधान रहें।
सुझाव:-आज आप चमेली के तेल हनुमान मंदिर में अर्पित करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-असमानी
कुंभ:- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोर्ट-कचहरी के झंझट में न पड़िएगा। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते हैं, आपसी ताल मेल से सुख मिलेगा।
सुझाव:-आज आप मिश्री व चावल का दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-केशरिया
मीन:- आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। अनजानी चिंता अकारण सताएगी। स्वस्थ्य चित्त रखें।
सुझाव:-आज भगवती दुर्गा की आराधना करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पीला
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1 आज पौष माह कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है।
2आज भौम जया सिध्दियोग , द्विपुष्कर योग भी है।
।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
सकल अमानुष करम तुम्हारे। केवल कौसिक कृपा सुधारे।।
अर्थ:- श्री अयोध्या में कौशल्यादि तीनों माताएं प्रभू श्री राम जी से कहती है पुत्र आप दोनों भाई अयोध्या से निकलते ही तड़का मारी,अहिल्या तारी, ब्रम्हर्षिविश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा की, और तो और रावण ,बड़ासुर जिस शिव के धनुष को तिल भर भी नहीं हिला सके उसको खेल खेल तोड़ दिया ये जितने भी कार्य हैं ये किसी मनुष्य के बस की बात नहीं हो सकती ये तो लगता है ब्रम्हर्षि विश्वामित्र की कृपा प्रसादी से ही संभव हुआ होगा। “अस्तु-माताओं को प्रभू श्री राम जी से
इतना वात्सल्य है कि वे प्रभू के ऐश्वर्य भाव को मानने को तैयार ही नहीं।धन्य है राम जी की लीला”।
।।वास्तु सावधानियाँ।।
आपके घर के छत को स्वच्छ व व्यवस्थित रखे क्यों की घर के छत पर राहू ग्रह की दृष्टि रहती है।अस्तु छत को स्वच्छ रहें।जिनकी छत गन्दी रहती है उनके घर वास्तुदोष निश्चय ही होता है।
।।इति शुभम्।।
।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीतमय श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252





