कांग्रेस का जारी घोषणापत्र, किसानों की कर्जमाफी समेत 16 घंटे बिजली का किया वादा….और बहुत कुछ !

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र में कांग्रेस ने किसानों को लुभाने की भरपूर कोशिश की है और उनसे कर्जमाफी का वादा भी किया है। घोषणापत्र में यह भी कहा गया है कि किसानों को 16 घंटे बिजली भी मिलेगी।
घोषणापत्र में और भी कई लुभावने वादे किये हैं। इसके मुताबिक पेट्रोल-डीजल में 10 रुपये कटौती की जायेगी और समान काम और समान वेतन मिलेगा। वहीं पाटीदार वोट रिझाने के लिए कांग्रेस ने उन्हें आरक्षण के लाभ का वादा किया है। पाटीदारों और सवर्णों को 49% आरक्षण में बदलाव के बगैर आरक्षण दिया जाएगा।
घोषणापत्र के मुताबिक कांग्रेस 5 साल में 25 लाख घर भी बना कर देगी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि ये घोषणापत्र गुजरात की जनता का है। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग बुद्धिमान हैं और उन्हें पता है कि खुद का विकास कैसे करना है।





