एशेज सीरीज: इस वनडे-T20 में हो जाएगी इस ब्रिटिश ‘लड़ाकू’ खिलाड़ी की वापसी

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एशेज सीरीज की वनडे टीम और टी20 टीम में शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि वो खेलेंगे या नहीं इस बात का फैसला ब्रिस्टल प्रकरण पर अंतिम फैसला आने के बाद होगा। इस खबर के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सबसे बड़े सीरीज एशेज में बचे तीन टेस्ट में उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा।

क्या है ब्रिस्टल विवाद
दरअसल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए वनडे सीरीज से पहले 25 सितंबर को बेन स्टोक्स को एक क्लब के बाहर मारपीट के आरोप में समरसेट पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें जमानत पर छोड़ा गया है।
दरअसल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए वनडे सीरीज से पहले 25 सितंबर को बेन स्टोक्स को एक क्लब के बाहर मारपीट के आरोप में समरसेट पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें जमानत पर छोड़ा गया है।
जानकारी के मुताबिक इस झगड़े में एक 27 साल के लड़के की आंख पर चोट आई है। हाल ही में समरसेट पुलिस का बयान आया था कि उसने इस केस की जांच पूरी कर ली है और कोर्ट में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेगी।
इंग्लैंड बोर्ड ने लगा रखी है स्टोक्स के खेलने पर रोक
इस विवाद के बाद से ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने पर रोक लगा दी है और स्टोक्स बीते 69 दिन से एक भी मैच नहीं खेल पाएं हैं। हालांकि स्टोक्स इन दिनों न्यूजीलैंड में क्लब क्रिकेट खेल रहे हैं। स्टोक्स ने रविवार को कैंटरबरी की ओर से खेलती हुए मात्र 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 7 बॉलों का सामना किया और ओटागो के गेंदबाज अनारू किचन की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।





