आजादी के 70 सालों बाद भी पूर्वी यूपी है पिछड़ा, उस समय क्या स्थिति रही होगी: योगी

गोरखपुर.महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह कार्यक्रम में शिरकत पहुंचे सीएम योगी ने कहा, “आजादी के 70 सालों के बाद पूर्वी यूपी का इलाका पिछड़ा है। उस समय क्या स्थिति रही होगी, उसे सहज समझ सकते हैं। इंसेफ्लाइटिस की वजह पूर्वी यूपी में हजारों मौतें होती है। अगर हम सभी स्कूल एक साथ मोदी जी के स्वच्छता अभियान का पालन करें, तो इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी का पूरी तरीके से सफाया कर पाएंगे।”

– सीएम योगी ने कहा, “जीवन को आगे बढ़ाने के लिए तकनीकी की जरुरत के साथ-साथ मैनजमेंट की जरुरत है। अब जरा देखिए, इस समय उत्तर कोरिया के हाथों में परमाणु हथियार लग जाने के बाद क्या हो रहा है। आप देख सकते हैं। इसलिए तकनीकी के साथ-साथ मैनजमेंट की हमें जरुरत है। उन्होंने ये भी कहा, “महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए दिग्विजयनाथ, मेरे गुरु महंत अवैध नाथ जी महाराज की दूर दृष्टि और इनका पुरुषार्थ ही इसे यहां तक लेकर आया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली: अपनी 15 साल की बेटी का रेप करता था कलयुगी बाप, गिरफ्तार

हम लोगों को बैठकर निकालना होगा हल

– इससे पहले उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत और सीएम योगी रविवार की शाम को पहुंचे थे। दोनों के बीच हुई मुलाकात के बाद उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा, ” यूपी- उत्तराखंड के परिसंपत्तियों के विवाद पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा,”जो समस्याएं लंबे वक्त से पड़ी है। अब समय आ गया है। इसका समाधान निकले। यूपी की पिछली सरकार हो या फिर दिल्ली की सरकार उन लोगों ने लटकाने की कोशिश की। मौजूदा वक्त की सरकार समस्याओं के समाधान करने में विश्वास करती है।”

– उत्तराखंड के सीएम ने कहा, “अभी अफसरों के लेवल पर मीटिंग हुई है। अब लगता है कि कई फैसले ऐसे हैं, जिसमें दोनों राज्यों के सीएम को एक साथ बैठने के बाद ही समाधान निकल पाएगा।”

Back to top button