माता के दर्शन को दो बाइक पर निकले 5 दोस्त, 2 ने दुनिया को कहा अलविदा

लुधियाना. मॉडल टाउन के निहाज ब्यूटी पार्लर में काम करने वाले 5 दोस्तों का जगराते में जाने का प्रोग्राम कैंसिल हुआ तो सभी दो मोटरसाइकिलों पर मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने के लिए निकल पड़े। रविवार को फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन दोस्तों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।माता के दर्शन को दो बाइक पर निकले 5 दोस्त, 2 ने दुनिया को कहा अलविदा

मरने वालों में किप्स मार्केट के निकट रहने वाला अशोक कुमार (22) सुनेत का रोहित (16) है। जबकि दीपक की हालत गंभीर है। रोहित, अशोक, दीपक, आशीष राकेश एक ही साथ काम करते हैं। एक मोटरसाइकिल पर रोहित, अशोक दीपक थे। रोहित मोटरसाइकिल चला रहा था। दूसरे मोटरसाइकिल पर आशीष और राकेश थे। वहीं, सोमवार को रोहित का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उसकी मां को रो-रोकर बुरा हाल था।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के सीएम, बोले-गधे को साबुन से नहलाओ या शैंपू से, वह घोड़ा नहीं बन सकता’

इकलौत बेटा था रोहित…

रोहित के पिता राम शंकर ने बताया कि रोहित उनका इकलौता बेटा था। रात करीब दो बजे ब्यूटी पार्लर के मालिक का फोन आया और उन्होंने बताया कि रोहित की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। किप्स मार्केट के अशोक कुमार के भाई विमल व रितेश ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। पता चला कि आशीष व राकेश काफी आगे निकल गए और तीनों का इंतजार करने लगे। तभी एक कार ड्राइवर ने आकर बताया कि पीछे मोटरसाइकिल पर सावर तीन लोग हादसे का शिकार हुए पड़े है। जिस पर आशीष व उसके साथी ने मौके पर जाकर देखा और पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया।

Back to top button