युवक को लहूलुहान किया: PCR के सामने लहराई तलवार, बोला-मैं हूं ASI का भाई

कपूरथला. जामा मस्जिद चौक में बाद दोपहर रंजिशन दो लोगों ने एक युवक को नंगी तलवार से वार कर लहूलुहान कर दिया। खास रहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह पुलिस के सामने ही हवा में तलवार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। उधर, किसी राहगीर की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे पीसीआर कर्मी मौके पर तो जरूर पहुंच गए, लेकिन तलवार से वार करने वाला शख्स उनके काबू नहीं आया। पीसीआर कर्मचारियों ने हमलावर को काबू करने की बजाय घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।युवक को लहूलुहान किया: PCR के सामने लहराई तलवार, बोला-मैं हूं ASI का भाई

युवक को बचाने के चक्कर में एक हमलावर हुआ फरार
मौकेपर पहुंचे पीसीआर कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें किसी का फोन आया था कि जामा मस्जिद कांप्लेक्स में लड़ाई हो रही है। उन्होंने जख्मी को उनके चंगुल से छुड़वाया, तब तक एक व्यक्ति भाग गया तथा दूसरा व्यक्ति तलवार को हवा में लहरा रहा था।

ये भी पढ़ें: कपल ने कॉन्स्टेबल से की थी मारपीट, वीडियो दिखाने के बहाने बुला किया अरेस्ट

दोनों को जल्द पकड़ लेंगे
इंक्वायरीअधिकारी एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि घायल युवक के बयानों पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीसीआर ने इसकी सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी है। घटना की वीडियो भी वायरल हो गई है। थाना सिटी पुलिस के इंक्वायरी अधिकारी एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि हमलावर को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। सिविल अस्पताल में घायल पारुल के पिता जतिंदर निवासी न्यू आबादी सर्कुलर रोड ने बताया कि उनका बेटा रविवार को किसी काम से वापस घर रहा था कि अचानक जामा मस्जिद कांप्लेक्स में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने उसे घेर लिया और तलवार से वार कर उसे घायल कर दिया। रास्ते में जा रहे किसी व्यक्ति ने पीसीआर को सूचना दी। मौके पर पीसीआर कर्मी तो पहुंचे तो एक व्यक्ति मौके से भाग गया लेकिन तलवार लहराने वाला शख्स किसी एएसआई के भाई होने का हवाला देकर तलवार हवा में लहराता रहा और पीसीआर कर्मी उसे काबू करने में लगे रहे।

Back to top button