कपल ने कॉन्स्टेबल से की थी मारपीट, वीडियो दिखाने के बहाने बुला किया अरेस्ट

भोपाल. शहर में कॉन्स्टेबल से ड्यूटी के दौरान मारपीट मामले में पुलिस ने आरोपी कपल को अरेस्ट कर लिया है। वीडियो में कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट करते हुए एक कपल साफ नजर आ रहा था। वे लगातार कॉन्स्टेबल को पीटते दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने जब इस मामले में जांच करते हुए दोनों को थाने बुलाकर वीडियो दिखाया तो कपल ने अपनी गलती स्वीकार ली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी काम काज में बाधा डालने समेत पांच धाराओं में केस दर्ज किया। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। क्या है मामला….
– घटना के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक गोविंदपुरा थाने के कॉन्स्टेबल की बाइक को कार से ओवरटेक किया गया था। वाकया शुक्रवार रात का है।
– अमृतपुरी, धनंजय शर्मा और उनकी वाइफ अपर्णा को इस मामले में आरोपी बनाया है। वे दोनों भोजपाल मेला घूमने आए थे। धनंजय रियल एस्टेट का काम करते हैं। पत्नी बुटीक चलाती है।
– उनकी कार थाने के सामने पार्क थी। लौटते वक्त जब दोनों अपनी कार के पास पहुंचे, तब वह कॉन्स्टेबल थाने से निकलकर महात्मा गांधी चौराहे पर लगे प्वाइंट पर ड्यूटी पर जा रहा था।
– थाने के सामने कार को लेकर कॉन्स्टेबल ने टोका तो दोनों बहस करने लगे। इसके बाद नरेश बाइक लेकर चले गए।
थाने बुलाकर वीडियो दिखाया और कर लिया अरेस्ट
– घायल कॉन्स्टेबल को प्राइवेट हॉस्पीटल में एडमिट किया गया है। यहां से मिली पीएमएलसी के आधार पर गोविंदपुरा पुलिस ने उसके बयान लिए।
– कॉन्स्टेबल की शिकायत पर रविवार सुबह धनंजय, अपर्णा और अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, रास्ता रोकने और गाली-गलौज करने की धाराओं में केस दर्ज किया।
– पूछताछ के लिए पुलिस ने दोनों को थाने बुलाकर वीडियो दिखाया तो बोले सर, गलती हो गई। उन्हें अरेस्ट कर लिया।
ओवरटेक करके अचानक रोका और पीटने लगे
– घर जाते वक्त जब धनंजय को पुलिस कॉन्स्टेबल नरेश नजर आया तो उन्होंने सामने से बाइक को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया और खींचकर पेट्रोल पंप की ओर ले आए।
– यहां पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए धनंजय ने नरेश से मारपीट शुरू कर दी। महिला ने भी कॉन्स्टेबल को सैंडल से मारना शुरू कर दिया।
– कॉन्स्टेबल की पीठ, सिर और मुंह में गंभीर चोट आई। वह बार-बार यही पूछता रहा कि मुझे मार क्यों रहे हो, कोई तो बताओ, मैंने किया क्या है?
ये भी पढ़ें: सरकार का ध्यान खींचने को गुर्गा बने बेरोजगार, देखने को लगी भीड़
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पुलिस अफसरों ने विरोध जताया
– सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। कुछ वाट्सएप ग्रुप्स में पुलिसकर्मियों और अफसरों ने भी मारपीट का विरोध किया।
– सबका तर्क यही था कि यदि कॉन्स्टेबल ने महिला या उसके पति से अभद्र व्यवहार किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई करवाई जा सकती थी।
– उसे इस कदर मारने का हक कानून किसी को नहीं देता। इन ग्रुप्स में पुलिस मुख्यालय के अफसर भी जुड़े थे।
– पुलिसकर्मियों के विरोध के बाद ही मामले को संज्ञान में लिया गया। इधर, कॉन्स्टेबल को लाइन अटैच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।





