9000 करोड़ का कर्ज न चुकाने के जुर्म में आज लंदन की एक अदालत में पेश होंगे माल्या

गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या प्रत्यर्पण की सुनवाई शुरू होने के बाद सोमवार को लंदन की एक अदालत में पेश होंगे। माल्या को धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में स्कॉटलैंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद माल्या 6.50 लाख पाउंड के बेल बांड पर रिहा हुए थे। अपने खिलाफ प्रत्यर्पण की सुनवाई शुरू होने पर माल्या लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर के मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होंगे।

बता दें कि अगर माल्या का भारत प्रत्यर्पण होता है तो उसे मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा।