देश का सबसे बड़ा तैरता सोलर पावर प्लांट, पहाड़ों के बीच स्थित


आज केरल के वायनाड में देश का सबसे बड़ा फ्लोटिंग (तैरता) सोलर पावर प्लांट शुरू होने जा रहा है. राज्य के ऊर्जा मंत्री एम.एम मणि इस प्लांट का उद्घाटन करेंगे.

वायनाड के बाणासुर सागर बांध पर बने इस प्लांट में 1938 सोलर पैनल लगे हैं. इसे बनाने में कुल 9.25 करोड़ रु. की लागत आई है.
केरल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अनुसार, देश के सबसे बड़े तैरते सोलर प्लांट से साल भर में सात लाख यूनिट बिजली पैदा होगी. यानी की हर दिन 500KW बिजली इस प्लांट से केरल के लोगों को मिलेगी.
इस प्लांट की सबसे खास बात यह है कि बांध में पानी के घटते बढ़ते स्तर के बावजूद यह खुद अपनी जगह बनाकर बिजली का निर्माण करता रहेगा.
यही नहीं, पानी के बीचो-बीच होने के कारण जमीन पर लगने वाले प्लांट की तुलना में इसके पैनल पर कम धूल भी जमेगी. इससे बिजली निर्माण में कोई रुकावट नहीं आएगी.
ये भी पढ़ें: कर्नाटक पुलिस में Constable के पद पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
बता दें कि तिरुवनंतपुरम की एड टेक सिस्टम कंपनी ने इस प्लांट को बनाया है. इस पूरे प्लांट में 18 फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म है. प्लांट में बनने वाली बिजली अंडरग्राउंड वॉटर केबल्स के जरिए घरों तक पहुंचेगी.





