TVS Apache RR 310 का लांच से पहले टीजर वीडियो जारी, ऐसी होगी ये बाइक

TVS Apache RR 310 को इस साल लॉन्च होने वाला सबसे बड़ा टू-व्हीलर माना जा रहा है. इसे 6 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है. इस मोटरसाइकल को कई दफा स्पाय तस्वीरों में देखा गया है. लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए अब होसुर बेस्ड इस कंपनी ने इस मोटरसाइकल का फर्स्ट लुक टीजर वीडियो जारी किया है. इससे इस बाइक की कुछ जानकारियां सामने आईं हैं.TVS Apache RR 310 का लांच से पहले टीजर वीडियो जारी, ऐसी होगी येबाइक

इसके अलावा कंपनी ने  TVS Apache RR 310 का वेबसाइट भी शुरू कर दिया है. टीजर वीडियो से ये मालूम हो रहा है कि ये बाइक रेसिंग स्ट्रिप्स के साथ आएगी. Apache RR 310 में कुछ आकर्षक फीचर्स जैसे ABS ( एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ डुअल डिस्क ब्रेक, पूरी तरह से डिजिटल कॉकपिट, ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और LED टेल लैम्प मौजूद होंगे.

इस मोटरसाइकल का लोग ब्रेसब्री से इसलिए इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि ग्राहकों के लिए इस प्राइस सेगमेंट में ये किफायती फुल-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक की कीमत करीब 1.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास होगी. ये बाइक 313CC, लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन के साथ आएगी. इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा. यही इंजन BMW G310R में भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें: घर बैठे कीजिए मोबाइल नंबर को आधार से लिंक, ये हैं आसान से स्टेप्स

इस बाइक के फ्रंट में 300mm और रियर में 240mm का डिस्क ब्रेक दिया जाएगा. इसके साथ अतिरिक्त सुरक्षा के लिए ABS भी मौजूद होगा. भारतीय बाजार में TVS Apache RR 310 का मुकाबला KTM RC 390 , Benelli 302R और कुछ हद तक Kawasaki Ninja 300 से भी रहेगा.

Back to top button