कोहली ने खेली ‘विराट’ पारी, लगाया लगातार दूसरा दोहरा शतक

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 113 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 472 रन बना चुकी है। फिलहाल क्रीच पर कप्तान विराट कोहली 212 और रोहित शर्मा 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

कोहली ने खेली 'विराट' पारी, लगाया लगातार दूसरा दोहरा शतककोहली ने इस मैच में लगातार दूसरा दोहरा शतक लगाया। कोहली के करियर का यह छठा दोहरा शतक है। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो अब वो सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के दोहरे शतकों की बराबरी कर चुके हैं। 

मैच का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा। हालांकि शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा इस बार ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और दोनों 23-23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लेकिन सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और विराट कोहली ने इन दोनों के जल्द आउट होने के बाद टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

शानदार फॉर्म में चल रहे मुरली विजय ने 267 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 155 रन की पारी खेली। वहीं कोहली 156 रन बनाकर नाबाद लौटे। मैच के अंतिम समय बाएं हाथ के स्पिनर संदकन ने जरूर टीम इंडियो दो झटके दिए। उन्होंने मुरली विजय और उपकप्तान अजिंक्या रहाणे को विकेट के पीछे स्टंप करवाया। खराब फॉर्म से गुजर रहे रहाणे इस मैच में 1 रन बनाकर आउट हुए।    

 
Back to top button