UP नगर नि‍गम चुनाव 2017: मेयर पद के लि‍ए चुनाव लड़ीं ये 16 पार्ट‍ियां ZERO पर हो गई आउट

लखनऊ.उत्तर प्रदेश के 16 नगर निगम, 198 नगरपालिका और 438 नगर पंचायतों के चुनाव की काउंटिंग शुक्रवार को हुई। 16 नगर निगमों में से 14 पर बीजेपी जीती और 2 पर बीएसपी को जीत हासिल हुई। बता दें, मेयर पद के ल‍िए कुल 18 मान्यता प्राप्त राजनीत‍िक पार्ट‍ियां चुनाव में थीं, ज‍िसमें से 16 पार्ट‍ियां जीरो पर आउट हो गई है। खास बात ये है क‍ि सपा और कांग्रेस भी मेयर की एक भी सीट नहीं जीत पाई। आगे पढ़‍िए जीरो पर आउट हुई पार्ट‍ियों के नाम…UP नगर नि‍गम चुनाव 2017: मेयर पद के लि‍ए चुनाव लड़ीं ये 16 पार्ट‍ियां ZERO पर हो गई आउट

ये हैं जीरो पर आउट होने वाली पार्ट‍ियां

-समाजवादी पार्टी

-कांग्रेस

-आम आदमी पार्टी

-ऑल इंडिया मजल‍िस-ए-इत्तेहादुल मुस्ल‍िमीन (AIMIM)

-ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक

-जनता दल (सेक्युलर)

-जनता दल (यूनाईटेड)

-नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी

-भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिवरेशन

-भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)

-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

-रार्ष्टीय जनता दल

-राष्ट्रीय लोक दल

-लोक जनशक्त‍ि पार्टी

-शिव सेना

-समता पार्टी

ये भी पढ़ें: बाहुबली सांसद अतीक अहमद के भाई एक्स MLA पर 2 और FIR

दल‍ि‍य पर भारी पड़े न‍िर्दलीय

-यूपी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से मिली जीत के बाद अब बीजेपी निकाय चुनाव में भी शानदार सफलता पाई है। लेक‍िन सीट के ह‍िसाब से मेयर पद को छोड़कर जीत का आंकड़ा देखें तो नगरपाल‍िका पर‍िषद अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष में न‍िर्दलीय काब‍िज हैं।

-नगरपाल‍िका पर‍िषद अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष दोनों को म‍िलाकर न‍िर्दलीय ने कुल 222 सीटों पर जीत हास‍िल की है।

Back to top button