सूने मकान में चुन्नी से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, एक ही फंदे से मौत को लगाया गले

रामगंजमंडी। कोटा के रामगंजमंडी में पास के झालावाड़ जिले के एक युवक-युवती ने दूसरे थाना क्षेत्र में एक सूने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक ही फंदे से झूलते मिले। पुलिस के अनुसार यह प्रेम प्रसंग का मामला है तथा दोनों पिछले तीन दिन से घर से लापता थे। इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। जानिए और इस बारे में …
– पुलिस के अनुसार रामगंजमंडी के सुकेत थाने के कुंभकोट में एक मकान में एक युवक-युवती ने फांसी लगा ली। दोनों एक ही फंदे से झूलते मिले।
– परिजनों के आने पर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
– मृतकों के पास से मिले कागजात से पता चला कि मृतक युवक सोनू चौधरी तथा युवती आयशा चौधरी थी। वे झालावाड़ में खानपुर के पास पिपलालद गांव के रहने वाले थे। खानपुर गांव में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। दोनों पड़ोसी हैं।
ऐसे चला पता
– कुंभकोट में एक व्यक्ति ने अपना मकान किसी डाक्टर को किराए पर दे रखा है। उस मकान में केवल टेबिल-कुर्सी है। वहां रोज सुबह एक महिला साफ-सफाई करने आती है। शनिवार सुबह जब वह झाड़ू निकालने के लिए आई तो कमरे का नजारा देख उसके होश उड़ गए। पंखे के कुंदे से एक युवक-युवती फंदे से लटके हुए थे। यह देख वह चिललाई और बाहर भागी। इस पर आस-पास के लोग वहां आ गए। थोड़ी ही देर में वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आकर दोनों के शवों को उतारा।
ये भी पढ़ें: मुंबई-बेंगलुरु सबसे अनसेफ सिटी, तो वहीँ यूपी-महाराष्ट्र में हुए सबसे ज्यादा साइबर क्राइम
जेब से मिले कागजात से हुई पहचान
– पुलिस को साेनू की जेब से कागजात मिले जिनसे उनकी पहचान हुई। दोनों के पास से हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन दोनों के कोर्ट मैरिज के कागजात मिले हैं।





