कोर्ट के आदेश की हो रही थी अवहेलना, मनपा आयुक्त की कुर्सी और सोफे जब्त

मुंबई. शहर से सटे भिवंडी में महानगरपालिका(मनपा) आयुक्त योगेश म्हसे के दफ्तर में छापेमारी की कार्रवाई की गयी है। इस कार्रवाई में उनके ऑफिस से सोफा, प्रिंटर और कुर्सी जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई को बाकायदा कोर्ट के आदेश के बाद अंजाम दिया गया है। क्या है पूरा मामला…

– दरअसल मामला साल 1992 में मनपा के अतिक्रमण दस्ते ने एक दुकानदार की वैध दुकान को तोड़ दिया था।
– जिसके बाद दुकानदार ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में उसने अपने नुकसान की भरपाई की मांग की थी।
– करीब आठ साल तक कोर्ट का चक्कर काटने के बाद कोर्ट का आदेश दुकानदार के फेवर में आया है। कोर्ट ने मनपा को कई बार नोटिस भेजकर कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा था। लेकिन बार-बार बुलाने के बाद भी कोई कोर्ट में नहीं आया। जिसके बाद भिवंडी कोर्ट ने मनपा आयुक्त की प्रोपटी जप्त करने का आदेश दिया है।
– आदेश के बाद कोर्ट कर्मचारी ने भिवंडी महानगर पालिका आयुक्त योगेश म्हसे के केबिन में रखी हुई, कुर्शी, सोफासेट, प्रिंटर, जेरोक्स मशीन जप्त लार ली है

Back to top button