पैसे लेकर किया था चुनाव प्रचार, हुई ऐसी गलती कि मुसीबत में पड़े निरहुआ

पटना. आज उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की काउंटिंग हो रही है। चुनाव प्रचार में भोजपुरी के कई एक्टर और एक्ट्रेस भी शामिल हुए थे। प्रचार के लिए पार्टी की ओर से इन्हें पैसा भी मिला। भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी चुनाव प्रचार करने गए थे। इस दौरान निरहुआ से एक गलती हो गई, जिसके चलते उनपर केस दर्ज हो गया। निरहुआ से हुई थी यह गलती…
– निरहुआ ने यूपी में समाजवादी पार्टी की ओर से कई जगह चुनाव प्रचार किया था। भोजपुरी इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार प्रचार के लिए निरहुआ ने एक दिन के लिए पांच लाख रुपए लिए थे। उन्होंने कई दिनों तक सपा प्रत्याशियों के लिए रोड शो किया।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा नोटबंदी और जीएसटी की कीमत चुकाने को तैयार हैं हम
– इस दौरान निरहुआ से एक गलती हो गई। 28 नवंबर को उन्होंने महाराजगंज के नौतनवा में देर रात तक बिना अनुमति के प्रचार किया। इसके चलते उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भाजपा प्रत्याशी जगदीश गुप्ता की गाड़ी में तोड़फोड़ मामले में भी निरहुआ, एमएलए अमनमणि त्रिपाठी समेत 22 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।





