फेसबुक LIKES मिलने पर पती ने उठाया ऐसा कदम, जानकर खड़े हो जायेंगे आपके रोंगटे

कहा जाता है कि पति पत्नी का रिश्ता जितना विश्वसनीय होता है उतना ही मजबूत भी होता है। लेकिन दक्षिण अमेरिका के उरुग्वे शहर में एक एेसा मामला सामने आया है जो पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला है। इस घटना के बारे में जान कर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

फेसबुक LIKES मिलने पर पती ने उठाया ऐसा कदम, जानकर खड़े हो जायेंगे आपके रोंगटे

दरअसल उरुग्वे की पुलिस टीम ने एक पत्नी को उसके पति के चंगुल से छुड़वाया है। पुलिस के छानबिन में पता चला की पीड़िता महिला का पति उसे हर रोज सिर्फ इसीलिए मारता-पीटता था क्योंकि उसके फेसबुक के पोस्ट पर हर रोज लाइक्स आते थे। इस क्रूरता के चलते महिला इतनी जख्मी हो गई थी कि उसका चेहरा तक पहचानना मुश्किल था। चमड़ी तक उधड़ गई थी। एक दिन एेसा हो गया कि महिला की सहनशीलता भी जवाब दे गई और उसने पुलिस स्टेशन में अपने खूंखार पति की शिकायत दर्ज करा दी जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया।

21 साल की एडोल्फिना कैमेली ऑर्टिगोजा को पुलिस ने पिछले हफ्ते उसकी पति की कैद से आजाद कराया है। पुलिस के मुताबिक, उसे लगातार पीटा गया था। हालात ये थी कि इसके चलते उसका चेहरा बिल्कुल खराब हो गया था और उससे पहचानना तक मुश्किल था। एडोल्फिना की लॉयर ने बताया कि फेसबुक पर उसकी फोटोज पर रिएक्शन आते ही उसका हसबैंड हेलियानो बिल्कुल हिंसक हो जाता था। जैसे ही कई उसके किसी फोटो पर लाइक या कमेंट करता तो वह अपनी पत्नी को पिटना शूरू कर देता था और इस दौरान वो काफी हिंसक भी हो जाता था।

वकील ने बताया कि उसे इतना मारा गया था कि उसका चेहरा सूजा हुआ था। पूरे शरीर में जख्म के निशान थे और कई जगहों से स्किन तक उधड़ी हुई थी। वकील मार्टिनेज ने बताया कि उस महिला के सिर्फ दांत नहीं टूटे, बाकी पूरी बॉडी जख्मी है, क्योंकि उसके मुंह में कपड़ा भरकर उसे पीटा गया था, ताकि वो चिल्ला न सके।

उन्होंने आगे बताया कि गेलियानो अपनी वाइफ के सोशल मीडिया अकाउंट को अपने कंट्रोल में रखता था। वो लाइक्स और कमेंट को लेकर उस पर एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का आरोप लगाता था। बता दें, कि पीड़ित महिला को अपने नाक और होंठों की सर्जरी करानी पड़ी और वहीं पति पर पत्नी से जीने का अधिकार छीनने का केस दर्ज किया गया है।

ये है आरोपी पती गेलियानो जिसे पुलिस ने अरेस्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button