इवांका ने किया फलकनुमा पैलेस में डिनर, मोदी में गिफ्ट में दिया वुडन बॉक्स

हैदराबाद. यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी और एडवाइजर इंवाका ट्रम्प मंगलवार शाम ग्लोबल आंत्रप्रेन्योर समिट में हिस्सा लेने हैदराबाद आईं। समिट के इनॉगरेशन के बाद वे पीएम मोदी द्वारा होटल ताज फलकनुमा पैलेस में होस्ट किए गए डिनर में पहुंचीं। होटल में 101 सीटर डाइनिंग टेबल पर तेलंगाना के गवर्नर ईएसएल नरसिम्हा, सीएम के. चंद्रशेखर राव और कुछ दिग्गज नेताओं समेत इंडस्ट्रियलिस्ट भी मौजूद थे। मेहमानों को कुछ खास तरह की डिशेश के साथ ही हैदराबादी बिरयानी भी परोसी गई। मोदी ने इवांका को सादेली क्राफ्ट में बना वुडन बॉक्स गिफ्ट में दिया।इवांका ने किया फलकनुमा पैलेस में डिनर, मोदी में गिफ्ट में दिया वुडन बॉक्स

बग्घी में मेन गेट से पहाड़ी के ऊपरी हिस्से तक ले जाया गया

– एजेंसी के मुताबिक, पैलेस में एंट्री के दौरान उनके साथ ही दूसरे मेहमानों का स्वागत गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर किया गया।

– इंवाका को रॉयल ट्रीटमेंट के तहत निजाम के दौर की बग्घी में मेन गेट से पहाड़ी के ऊपरी हिस्से तक ले जाया गया।

– ग्लोबल आंत्रप्रेन्योर समिट के दूसरे डेलिगेट्स के लिए होटल के लॉन्ज में ही डिनर का इंतजाम किया गया था।

– इवांका के इस पैलेस में रुकने की पॉसिबिलिटी के मद्देनजर निजाम सुइट बुक किया गया था। हालांकि, वे ट्राईडेंट होटल लौट गईं, जहां वे रुकी हैं। वहीं, पीएम मोदी दिल्ली रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें: नागपुर में केवल दस दिन ही चलेगा विधानमंडल का शीतसत्र, विपक्ष ने उठाई आवाज

डिनर में और क्या था?

इवांका के सम्मान में आयोजित डिनर की मुख्य डिशेज में बिरयानी के अलावा गोश्त शिकमपुरी कबाब, खुबानी के मलाई कोफ्ता, मुर्गपिस्ता का सालन और सीताफल कुल्फी आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें: केरल लव जिहाद केस: पति से मिलने के बाद ही आजाद महसूस कर पाऊंगी- हदिया

मोदी ने गिफ्ट में दिया वुडन बॉक्स…

प्रधानमंत्री मोदी ने इवांका को सादेली क्राफ्ट में बना वुडन बॉक्स गिफ्ट में दिया। सादेली सूरत की हस्तशिल्प कला है जिसमें वुडन पर कलाकारी की जाती है।

Back to top button