भयानक एक्सीडेंटः सड़क पर ऐसे बिखर गए बॉडी के टुकड़े कि पॉलीथीन में भरना पड़ा

वाराणसी.यहां के लंका थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाईपास के पास मंगलवार सुबह अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शक्ति विश्वकर्मा और शिव राजभर दोनों रोहनिया साबाबाद के रहने वाले थे। सुबह दोनों घर से साथ में रोज की तरह पेंटर का काम करने निकले थे। ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी और 20 मीटर तक दोनों को सड़क पर घसीटते हुए ले गई। ग्रामीणों ने दौड़ाकर भाग रहे ट्रक और ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस बोरे और पॉलीथिन में डेडबॉडी को भरकर ले गई।
पुलिस बोली- बेहद दर्दनाक था सड़क का मंजर

– लंका एसओ संजीव मिश्रा ने बताया, दोनों बॉडी पूरी तरह से ट्रक के नीचे कुचल गई थी। इसकी वजह से कई पार्ट्स में बंट गई और सड़क का मंजर बेहद दर्दनाक था। फिलहाल ट्रक ड्राइवर को अरेस्अ कर लिया गया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है
ये भी पढ़ें: अब तक 100 भारतीय ISIS में हो चुके हैं शामिल, इन सबसे ज्यादा युवा






