इवांका के स्वागत के लिए हैदराबाद में शुरू हुई ये खास तैयारी, जानें क्या हैं इंतजाम?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका हैदराबाद में होने वाली ग्लोबल इकनॉमिक समिट में हिस्सा लेने भारत आ रही हैं. उनका ये पहला भारत दौरा होगा, शायद इसलिए सबकी निगाहें इवांका ट्रंप पर टिकी हुई हैं. डोनाल्ड ट्रंप की बेटी के लिए भारत ने खास तैयारियों के साथ सुरक्षा के भी बेहद चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं.एक्वा

सुरक्षा व्यवस्था में 10 हजार पुलिस वाले तैनात

इवांका ट्रंप, हैदराबाद में होने वाली ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में हिस्सा लेने के लिए 28 से 30 नवंबर के बीच भारत में रहेंगी. इसी के मद्देनजर पूरे शहर को एक बड़े सुरक्षा कवच से ढक दिया गया है. पूरे शहर में 10,000 से ज्यादा पुलिसवालों की तैनाती की गई है.

इस साइट पर भूलकर भी न डालें अपनी प्रोफाइल, वरना बर्बाद हो जाएगी आपकी जिंदगी

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक एम महेंद्र रेड्डी ने बताया कि तीन दिन के समारोह को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है. उन्होंने कहा कि इवांका 28 नवंबर को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी और 29 नवंबर की शाम को वापस चली जाएंगी.

50 डॉग स्क्वॉयड और विदेशी सुरक्षा टीम भी मौजूद

डीजीपी के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था में 50 डॉग स्क्वॉयड और 40 दूसरी सुरक्षा टीम भी मौके पर मौजूद रहेंगी. ये टीमें सड़क पर ट्रैफिक, रेड लाइट सिस्टम और सीसीटीवी से निगरानी रखेंगी. इसके साथ ही अमेरिकी सुरक्षा एजेंसिया भी इवांका ट्रंप की सुरक्षा करेंगी. वहीं, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) और दूसरे प्रमुख सुरक्षा बल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा करेंगे.इवांका

पीएम नरेंद्र मोदी, इवांका ट्रंप के साथ ‘वीमेन फर्स्ट, प्रॉस्पेरिटी फॉर ऑल’ (महिला पहले, सबके लिए समृद्धि) विषय पर आधारित तीन दिन के समिट का उद्घाटन करेंगे. हैदराबाद के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआईसीसी) में होने वाले इस समिट में 150 देशों के 1,500 उभरते हुए एंटरप्रेन्योर, निवेशक और ईको सिस्टम के समर्थक हिस्सा ले रहे हैं.

पीएम मोदी-इवांका का डिनर

हैदराबाद शहर के ताज फलकनुमा होटल और गोलकुंडा के किले को भी सजाया संवारा गया है. पीएम मोदी, ताज फलकनुमा होटल में 28 नवंबर को इवांका के साथ डिनर करेंगे. वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ऐतिहासिक गोलकुंडा किले में बुधवार को प्रतिनिधियों के लिए डिनर आयोजित करेंगे.

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा, “भारत के लिए ये शिखर सम्मेलन काफी मायने रखता है क्योंकि हमने उद्यमियों को विकास के अवसर और अनुकूल माहौल देने के लिए पहले से भी ज्यादा ध्यान केंद्रित किया है.”

इवांका दो बार देंगी भाषण

इवांका ट्रंप ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी. वो मंगलवार को जीईएस के उद्घाटन कार्यक्रम और बुधवार को दूसरे सत्र को संबोधित करेंगी. सम्मेलन के दौरान कई सत्र, मास्टरक्लास और वर्कशॉप भी आयोजित की जाएंगी.

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, अभिनेत्री सोनम कपूर, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और महिला क्रिकेटर मिताली राज भी इस समारोह की शोभा बढ़ाएंगी.

 
Back to top button