सीएम योगी का बड़ा ऐलान- बिना रिश्वत के चार लाख युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी तक यहां रही सपा व बसपा की सरकार ने राजनीति का अपराधीकरण करने का काम किया है। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने नगरीय जीवन को नारकीय बना दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चार लाख नौकरियां लाए हैं जो युवाओं को पूरी पारदर्शिता व बिना रिश्वत के दी जाएंगी। योग्यता के अनुसार ही नौकरी मिलेगी और यदि किसी ने पैसा लिया तो उसकी जगह जेल में होगी।





