ये है 2017 का बेस्ट स्मार्टफोन, आंखों के इशारे से हो जाता है अनलॉक

सैमसंग के स्मार्टफोन Galaxy S8 को 2017 का बेस्ट स्मार्टफोन चुना गया है। फोन को डिवाइस वर्ल्ड 2017 की कॉन्फ्रेंस में ये अवार्ड दिया गया है। Galaxy S8 को मोबाइल इंडियन और टेलीएनालिसिस के कराए गए सर्वे में सबसे ज्यादा वोट मिले। बता दें कि फोन को लॉन्चिंग के समय से ही काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसने बिक्री के रिकॉर्ड भी तोड़े हैं।
फोन काफी हाइटेक फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने पहली बार इस मॉडल में कुछ चेंजेस किए हैं। आईकॉनिक होम बटन स्मार्टफोन से हटा दिया है। जिसके चलते ये फोन ज्यादा बड़ा और स्टाइलिश बन गया है। कंपनी ने स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए पहली बार आइरिस फीचर भी दिया है। यानी यूजर अपनी आंख के इशारे से स्मार्टफोन को अनलॉक कर सकता है। S8 के साथ ही S8+ को भी काफी पसंद किया जा रहा है। S8 स्मार्टफोन 53,900 रुपए में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: बचपन से ही क्यूट लुक वाली ये लड़की आज है बॉलीवुड की एक बोल्ड एक्ट्रेस
ऐसे हैं फीचर्स
>फोन में 5.8-inch Quad HD का डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन (2960 x 1440 pixels) है।
>साथ ही फोन में 2.3 GHz का प्रोसेसर है। इसमें 4GB रैम और 64GB का इंटरनल स्टोरेज है।जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
>फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
>यह एंड्रॉइड 7.0 नोगट पर काम करता है, इसमें 3000mAh की बैटरी दी गई है।





