इस विमान कंपनी ने जनता को दिया बड़ा तोहफा, मात्र 312 रुपये में करिए हवाई सफर

घरेलू विमान कंपनी गोएयर ने हवाई यात्रियों को सस्ते हवाई सफर का तोहफा दिया है. कंपनी ने दिल्ली, कोच्चि और बेंगलुरु सहित सात शहरों के लिए शुरू की गई पेशकश में एक तरफ यात्रा का शुरुआती किराया 312 रुपये रखा है.विमान कंपनी

विमानन कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इस पेशकश के तहत टिकट बुकिंग आज 24 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक चलेगी. इससे एक दिसंबर से अगले साल 28 अक्तूबर के बीच यात्रा की जा सकती है. टिकट की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी.

भाषण देते हुए इस बात को लेकर बुरी तरह फसे राहुल गाँधी

वाडिया समूह द्वारा संचालित विमानन कंपनी ने विशेष बिक्री पेशकश से अपने मुख्यालय मुंबई को बाहर रखा है. इस विशेष पेशकश के तहत टिकट किराये में कर शामिल नहीं है. कंपनी ने कहा कि यह विशेष किराया नई दिल्ली, कोच्चि, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद और लखन मार्ग पर उपलब्ध है.

 

Back to top button