सीएम योगी जल्द यूपी के युवाओं को देने वाले इतने हजार भर्तियों का तोहफा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 लाख नौकरियां युवाओं का इंतजार कर रही हैं। जिसके चलते अगले महीने सरकार 50 हजार भर्तियां निकालेगी।सीएम योगी

राजधानी लखनऊ में बिकती है कब्र! दफनाने के ल‍िए वसूली जाती है मोटी रकम

सीएम योगी ने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता है कि कानून का राज होगा, नौजवानों को रोजगार मिलेगा। अगले महीने 50 हजार भर्तियां आएंगी। यह भर्तियां चेहरा देखकर नहीं बल्कि पारदर्शी तरीके से होंगी। अब जाति, मजहब नहीं मेरिट के आधार पर नौकरियां मिलेंगी। अगर कोई इन भर्तियों को कमाई का जरिया बनाने की कोशिश करेगा तो सरकार उसकी संपत्ति जब्त कर लेगी।

साथ ही उन्होंने पिछली सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 8 महीने की सरकार में उन्होंने 11 लाख गरीबों को आवास दिए। जबकि पिछली सपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल में मात्र 29 हजार आवास बांटे गए हैं। उन्होंने कहा कि हम नगर निकायों को सक्षम और जवाबदेह बनाना चाहते हैं। 

 

Back to top button