फैमिली को परेशान देख बौखलाए सलमान खान, दुश्मन बन बैठा ये सुपरस्टार

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कई लोगों को स्टार बनाया है हमारे दबंग खान यानी सलमान खान ने. बहुत सारे लोगों को उन्होंने जमीन से उठाकर आकाश की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. उन्ही में से एक अर्जुन कपूर हैं, अर्जुन कपूर को ही सलमान खान ने बॉलीवुड आने के लिए न्योता दिया था, लेकिन आज सलमान खान के सबसे ज्यादा करीब रहने वाले अर्जुन कपूर अब उनके बहुत बड़े दुश्मन बन गए हैं. सलमान खान के बारे में यह बात कही जाती है कि, वे बेवजह किसी से दुश्मनी मोल नहीं लेते, लेकिन अर्जुन कपूर ने उन्हें इतने बड़े ‘दो’ जख्म दिए हैं, जिनकी वजह से सलमान खान उनको माफ नहीं कर पा रहे हैं.फैमिली को परेशान देख बौखलाए सलमान खान, दुश्मन बन बैठा ये सुपरस्टार

ये भी पढ़ें: राजधानी लखनऊ में बिकती है कब्र! दफनाने के ल‍िए वसूली जाती है मोटी रकम

पिछले कई समय से अरबाज खान की पत्नी मलाइका अरोड़ा खान के साथ अर्जुन कपूर को देखा जा रहा है. जबसे अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक हुआ है, तब से अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ देखे जा रहे हैं. सुने में यह जरूर जा रहा है कि, अर्जुन कपूर की वजह से ही इन दोनों के बीच तलाक की नौबत आई.दूसरी वजह यह बताई जा रही है कि अर्जुन कपूर ने AIB के शो में उनकी बहन अर्पिता खान की बेइज्जती कर दी थी. अर्जुन कपूर ने वहां पर बड़ चढ़कर कुछ ऐसी बातें अर्पिता खान के बारे में बोल दी, जो शायद उनको नहीं बोलनी चाहिए थी. एक समय पर अर्जुन कपूर और अर्पिता अच्छे दोस्तों में गिने जाते थे, लेकिन इस वक्त उनकी दोस्ती का तो पता नहीं लेकिन, सलमान खान उनके दुश्मन जरुर बन बैठे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button