भारत को मिली बड़ी सफलता, किसान के बेटे ने बनाया रिमोट से चलने वाला ट्रैक्टर

हाथ में रिमोट लेकर खेत में खड़ा लड़का मात्र 19 साल का है। इतनी कम उम्र में ये रोज नए आविष्कार करने में जुटा हुआ है। इस बार इसने जो किया उसे देख पूरा हर कोई हैरान हैं।
राजस्थान के बारां जिले का बमोरीकलां गांव के रहने वाले 19 साल के योगेश नागर के कारनामे देख हर कोई हैरान हैं। योगेश ने वो कर दिखाया जो हमने सोचा भी नहीं। योगेश ने रिमोट से ट्रैक्टर चलाने का कारनामा कर दिखाया है। जी हां- इस ट्रैक्टर को खेतों में चलाने के लिए किसी ड्राइवर की जरूरत नहीं है। बस बटन दबाओ को ट्रैक्टर खुद-ब-खुद आगे बढ़ते रहेगी।
.jpg)
आपको जानकर हैरानी होगी कि कम उम्र में ही योगेश ने अब तक करीब 27 से अधिक आविष्कार कर चुके हैं। योगेश नागर के आविष्कारों को देखकर आईआईटियन भी हैरान रह जाएंगे। ये आविष्कार देख हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर कौन है ये योगेश नागर? योगेश नागर केवल 19 साल के हैं। फिलहाल वह BSc (मैथ्स) 1St ईयर के स्टूडेंट हैं। योगेश की मां हाऊस वाइफ है। पिता रामबाबू नागर 15 बीघा की जमीन पर खेती कर परिवार का पालन कर रहे हैं।
इस जगह पर सिकुड़ती दिखी धरती, कभी भी आ सकती है बड़ी तबाही
.jpg)
योगेश का कहना है कि घर में खेती के लिए एक ट्रैक्टर है। लेकिन ट्रैक्टर चलाते वक्त पिता के पेट में दर्द हो जाता है, पेट दर्द की वजह से वह हमेशा परेशान रहते हैं और मैं उन्हें परेशानी में नहीं देख सकता ता। इसलिए मैंने अपना दिमाग दौड़ाया और रिमोट ऑपरेटिव सिस्टम डेवलप कर मैंने रिमोट से चलने वाली ट्रैक्टर बना डाली।
.jpg)
योगेश ने बताया कि मैंने एक ऐसा आविष्कार किया है जिसे आप एक जगह बैठकर खेती कर सकेंगे। खेत में एक जगह बैठकर रिमोट से ट्रैक्टर चलाकर खेती की जा सकती है। बिना ड्राइवर के ट्रैक्टर को चलता देखकर गांव वाले भी हैरान रह जाते हैं।





