पेड़ में जंजीर से बंधी मिली महिला आयोग को 8 साल की बच्ची

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शुक्रवार को कहा कि वृहस्पतिवार की रात एक गरीब परिवार की 8 साल की बच्ची को एक पेड़ में जंजीर से बंधा हुआ देखा गया. उस वक्त आयोग की अध्यक्ष यहां एक मेट्रो स्टेशन के पास से भिक्षावृत्ति से मुक्त कराई गई दो लड़कियों से मिलने गई थी.Chained to the tree in the tree

एक बयान में कहा गया है कि छोटी लड़कियों को मुक्त कराने के बाद आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उनके माता पिता की पहचान की जो आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के पास एक पटरी पर रहते हैं. उनके परिवार में 11 सदस्य हैं जिनमें 9 बच्चे हैं. इसमे कहा गया है कि मां गर्भवती है और पिता शराब के नशे में था.

कंडक्टर अशोक ने प्रद्युम्न मर्डर केस में किया खुलासा, बाथरूम में देखें थे दो लड़के

बयान में कहा गया है कि आयोग ने दौरे के दौरान देखा कि मुक्त कराई गई लड़कियों की बहन एक पेड़ में जंजीर से बांधी हुई है. माता पिता ने दावा किया कि उसे नशीले पदार्थों की लत है और इसी वजह से उन्होंने उसे बांध रखा है. इसमें बताया कि पुलिस और माता पिता की सहमति से बहनों को एक आश्रय गृह ले जाया गया.

Back to top button