जार्जिया में मारे गए तीन संदिग्ध आतंकवादी

जॉर्जिया की राजधानी तबिलिसी के बाहरी इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए पुलिस अभियान में तीन संदिग्ध आतंकवादी के मारे जाने का मामला सामने आया है.हालाँकि इस मुहिम में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं.जॉर्जिया

इस पुलिस अभियान की जानकारी देते हुए गृह मंत्रालय की सुरक्षा विभाग की उपप्रमुख नीनो जॉजिबियोनो ने बताया कि आतंकवादियों की तलाशी के लिए चलाए गए इस अभियान कल रात शुरू किया गया था और आज सुबह ख़त्म हुआ. इस दौरान पूरे क्षेत्र में भारी गोलीबारी और धमाकों की आवाज गूंजती रही.बता दें कि अभियान से पहले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था.

इसे भी पढ़े: जापान के तट के निकट समुद्र में गिरा अमेरिकी नौसेना विमान

उल्लेखनीय है कि करीब 20 घंटे चले इस अभियान में एक आतंकी को ज़िंदा पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकवादी विदेशी थे.जिनकी अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों की मदद से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.इन आतंकियों को मारे जाने से पहले आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था. लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया.तब कार्रवाई की गई. जिसमें तीन संदिग्ध आतंकी मारे गए.

Back to top button