बेगुसराय: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने मंदिर में ही किया आत्मदाह

बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय में एक युवक ने मंदिर में आत्मदाह कर लिया। घटना बुधवार सुबह की है। फूल लेकर मंदिर आए लोगों ने देखा कि एक युवक आग में जल रहा है। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आग से जलने के चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई।बेगुसराय: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने मंदिर में ही किया आत्मदाह

– घटना मुस्फिल थाना क्षेत्र के बड़ी रघु दास टोला के शिव मंदिर की है। मृतक का नाम अमूल कुमार था। वह अरुण शर्मा का बेटा था।
– घटना के बारे में मंदिर के पुजारी छोटेलाल ठाकुर ने बताया कि सुबह वह ठाकुरबाड़ी से फूल लेकर मंदिर आ रहे थे तभी देखा कि मंदिर में आग लगा है।
– दास टोला के अरुण शर्मा के बेटा ने किरासन तेल शरीर पर डाल कर खुद को आग लगा लिया था।

ये भी पढ़ें: CM योगी ने दी मंजूरी, अब अखिलेश के एक और ड्रीम प्रोजेक्ट की होगी जांच

– मृतक के पिता अरुण शर्मा ने बताया कि मेरा बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था। कुछ दिन पहले ही उसका इलाज कराके लौटे थे। मृतक की मां ने बताया कि अमूल ने सुबह घर से कमंडल लेकर निकलते वक्त कहा कि पूजा करने शिव मंदिर जा रहा हूं। पूजा करने के बाद मैं ठीक हो जाऊंगा। थोड़ी देर बाद लोगों ने बताया कि मेरा बेटा मंदिर में आग लगाकर मर गया।

Back to top button