नाश्ते में बनाएं ग्रीन अनियन का स्वादिस्ट परांठा

महिलाएँ हर रोज नाश्ते के लिए कुछ नई – नई डिश बनाकर अपने परिवार के सदस्यों को खुश करने का सोचती हैं। वह हर रोज तरह – तरह के स्वादिष्ट पकवान से लेकर मिठाईयाँ बनाकर बच्चों को खुश रखने का प्रयास करती हैं, पर आज हम आपको कुछ अलग और नई डिश बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने घर के सभी लोगों को खुश रख सकती हैं तो आइए जानते हैं ग्रीन अनियन परांठा बनाने की विधि के बारे में।नाश्ते में बनाएं ग्रीन अनियन का स्वादिस्ट परांठा

ग्रीन अनियन परांठा के लिए सामग्री –

• मैदा – 280 ग्राम
• हरा प्याज – (गार्निश के लिए ) – स्वाद अनुसार
• चीनी – 1 छोटा चम्मच
• नमक – 3/4 चम्मच
• ठंडा पानी – 70 मिलीलीटर
• गर्म पानी – 80 मिलीलीटर
• तेल – फ्राई करने के लिए

ग्रीन अनियन परांठा बनाने की विधि –

1. ग्रीन अनियन परांठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल लें और उसमें मैदा, चीनी, नमक और गर्म पानी डालें और अच्छी तरह मिला लें।
2. अब इसमें ठंडा पानी डालें और नरम आटे की तरह गूंथ लें।
3. अब इसे बीस मिनट के लिए रख दें।
4. अब आटे को बराबर हिस्सों में बांटे और गोल शेप में रोल करें।
5. अब इस पर सूखा आटा लगाएं और बेलन से रोटी की तरह बना लें
6. फिर इस पर हरा प्याज छिड़के और गोल रोल कर लें।
7. इसे हल्के हाथों से दबाकर बेलन की मदद से परांठे की तरह बना लें।
8. एक पैन में तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें।
9. अब इस पर परांठा रखें और तीन मिनट तक पका लें और इसी तरह पलटकर दूसरी तरह भी पका लें।
10. परांठे के दोनों तरफ तेल लगाएं और अच्छी तरह सेंक लें या गोल्डन ब्राउन होने तक सेंके।
11. आपका ग्रीन अनियन परांठा बनकर तैयार हैं।
12. इसे हरे प्याज के साथ गार्निश करें, फिर सर्व करें।

 

Back to top button