फाइनल में खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगे गोफिन और दिमित्रोव

डेविड गोफिन ने खिताब के प्रबल दावेदार और दुनिया के नंबर 2 स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को हराकर एटीपी फाइनल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा.
बेल्जियम के गोफिन ने इससे पहले छह मुकाबलों में कभी 19 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर को नहीं हराया था. उसने पहला सेट गंवाने के बाद 2-6, 6- 3 , 6-4 से जीत दर्ज की.
गोफिन दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में फेडरर और रफेल नडाल दोनों को हराया. उसने पहले मुकाबले में नडाल को मात दी थी.
वहीं अन्य सेमीफाइनल में बुल्गारिया के छठी वरीयता प्राप्त दिमित्रोव ने अमेरिका के जैक सोक को 4- 6, 6 -0, 6-3 से हराया.
स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर ने क्रोएशिया के खिलाड़ी मारिन सिलिक को मात देकर एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.





