नीलाम होगा ट्रंप और मेलानिया की शादी का केक, न्यूनतम बोली होगी 250 डॉलर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया की शादी में मेहमानों को भेंटस्वरूप दिए गए केक की नीलामी की जा रही है. इसकी न्यूनतम बोली मात्र 250 डॉलर की होगी. ट्रंप और उनकी पत्नी ने साल 2005 में अपने शादी के मौके पर 7 परत वाला केक काटा था.
इसे भी पढ़े: जल्द ही नवाज शरीफ को लग सकता है एक और बड़ा झटका, विदेश जाने पर लग सकता है बैन
लॉस एंजिलिस के नीलामी घर ‘जूलियन्स ऑक्शंस’ ट्रंप और मेलानिया के शादी के केक के हिस्सों की नीलामी कर रहे हैं. यह नीलामी घर इस केक को एक हजार डॉलर से दो हजार डॉलर के बीच नीलाम करने की उम्मीद कर रहा है. इनके लिए अब तक छह बोलियां लग चुकी हैं.





