बलूचिस्तान प्रांत में हिंसा का दौर जारी गोलियों से छलनी पांच और शव हुए बरामद

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिंसा का दौर जारी है। शनिवार को तुरबत जिले के ताजबन इलाके में गोलियों से छलनी पांच और शव बरामद किए गए। इससे पहले बुधवार को इसी इलाके से 15 शव बरामद हुए थे। पाक अधिकारियों ने शनिवार को मिले शव को 15 लोगों की हत्या के मामले जुड़ा बताया।बलूचिस्तान प्रांत

उन्होंने दावा किया कि बलूचिस्तान की आजादी की मांग करने वाले संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि नागरिकों ने पुलिस को पांच शव मिलने की सूचना दी थी। शवों पर गोलियों के कई जख्म थे। मारे गए सभी लोग पंजाब के गुजरात जिले के रहने वाले थे।

बुधवार को जिन 15 लोगों के शव मिले थे, उनकी पहचान पंजाब निवासी के तौर पर की गई। वे सभी ईरान और तुर्की होकर अवैध रूप से यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक बीएलएफ कमांडर को गोली मार दी थी। उनका दावा है कि वह 15 लोगों की हत्या में शामिल था।

इसे भी पढ़े: जिम्बाब्वे: प्रदर्शनकारियों की राष्ट्रपति मुगाबे से इस्तीफे की मांग

बलूच राष्ट्रवादी पाक सरकार पर बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने का आरोप लगाते हैं। वे पाकिस्तान के सरकारी प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों को अक्सर निशाना बनाते हैं।

Back to top button