बड़ी खबर: सरकार ने दिया ये सुनहरा मौका, अब दसवीं पास वाले खोले गैस एजेंसी

गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप डीलर बनना अब आसान हो गया है। ऑयल मिनिस्ट्री ने इनके अलॉटमेंट के लिए नियम आसान कर दिए हैं। इसके लिए जहां एज लिमिट बढ़ा दी गई है, वहीं एजुकेशनल क्वालिफिकेशन को भी खासा घटा दिया गया है।दसवीं पास

अभी तक ऐसे मिलती है डीलरशिप : 

सरकार के स्वामित्व वाली ऑयल कंपनियां उन लोगों को पेट्रोल पंप और कुकिंग गैस एलपीजी एजेंसियां अलॉट करती हैं, जो लैंड की पेशकश करते हैं और जरूरी एजुकेशन व फाइनेंशियल क्राइटीरिया पूरा करते हैं।

इसे भी पढ़े: अभी-अभी: आतंकियों ने फिर बनाया सुरक्षा बलों को निशाना, एक जवान शहीद

अब 60 साल तक उम्र वालों को मिलेगी एलपीजी डीलरशिप : 

ऑयल मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान द्वारा हाल में पार्लियामेंट में दिए गए लिखित जवाब में ये बातें सामने आई हैं। पहले एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप 21 से 45 वर्ष तक की उम्र वाले लोगों को दी जाती थी, लेकिन अब नई गाइडलाइन्स के तहत 60 वर्ष तक की उम्र वाले एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप ले सकेंगे।

कम पैसे में मिल जाएगी डीलरशिप : 

नए नियमों के तहत डीलरशिप शुरू करने के लिए फाइनेंसिंग की शर्त को खत्म कर दिया गया। साथ ही सिक्युरिटी डिपॉजिट में भी कमी कर दी गई है। इससे साफ है कि अगर आपके पास कम पैसे हैं तो भी गैस एजेंसी ली जा सकती है। योग्यता दसवीं पास तक कर दी गई है।  इसके अलावा महिलाओं को 33 फीसदी रिजर्वेशन दिया गया है।

 

Back to top button