इस किसान के बेटे ने बनाया 5 फीट लंबा 1रु का सिक्का

फतेहपुरः लोग अपना नाम बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। करना भी चाहिए, क्योंकि कहते है जो व्यक्ति अपना नाम बना लेता है वह सदा के लिए अमर हो जाता है। लोगों की जुबान पर उसके द्वारा किए गए काम का नाम हमेशा उनकी जुबान पर रहता है। हइस किसान के बेटे ने बनाया 5 फीट लंबा 1रु का सिक्काम अापको एक एेसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे है, जिसने गिनीज बुक में नाम लिखवाने के लिए कुछ जरा हटकर किया। फतेहपुर के रहने वाले एक किसान के बेटे ने 222 किलो का एक गेहूं का सिक्का बनाया है। जिसकी लम्बाई चौड़ाई 5 फुट है। इस सिक्के को देखने के लिए आसपास गांव के अलावा पड़ोसी जिले के लोग भी इसे देखने के लिए इकठ्ठा हो रहे है।

यहां धरमपुर सराय गांव का रहने वाला शैलेन्द्र कुमार उत्तम ने 45 दिन के अंदर गेहूं का सिक्का बना दिया। जिसपर बहुत बारीकी से काम किया गया है। सिक्का 1976 का दिखाया गया है। जिसपर गेहूं की 2 बाली के साथ अशोक चिन्ह को भी उकेरा गया है। सिक्का हूबहू असली 1 रुपए के सिक्के के जैसा बनाया गया है।

शैलेंद्र ने कहा कि उसे ग्रेजुएशन करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। एक रुपए के पुराने सिक्के पर गेहूं की बाली देखकर मुझे प्रेरणा मिली। क्योकि देश में गेहूं नहीं होगा तो किसान खुशहाल नहीं होगा, इसीलिए मैंने यह सिक्का बनाया है। शैलेंद्र ने कहा कि उसकी इच्छा है कि इस सिक्के की वजह से उसका नाम गिनीज बुक में अाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button