पिछले साल से ही टेलीकॉम मार्केट में जियो की एंट्री के बाद से डाटा पैक और ऑफर्स को लेकर सभी कंपनियों में जंग चल रही है। रोज नए-नए ऑफर्स पेश हो रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं 500 रुपये से कम कीमत वाले एयरटेल, बीएसएनएल, आइडिया और वोडाफोन के सबसे शानदार 4जी प्लान्स।
Airtel 448 रुपये
Airtel के 448 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग और 70 दिनों के लिए 70 जीबी डाटा मिल रहा है, हालांकि प्रतिदिन 300 मिनट ही कॉलिंग की जा सकती है। इस प्लान के तहत रोमिंग में भी आउटगोइंग कॉल्स फ्री होंगी। यह प्लान 4जी और 3जी हैंडसेट यूजर्स के लिए है।
Idea 357 रुपये
Idea के इस प्लान में 28 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डाटा (42 जीबी), सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे। यह प्लान 4G/3G/2G सभी यूजर्स के लिए है। इसमें भी रोमिंग में आउटगोइंग फ्री है।
Reliance Jio 459 रुपये
जियो के इस प्लान में 84 दिनों के लिए 84 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। साथ में रोज 100 मैसेज और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
Vodafone 509 रुपये
वोडाफोन के इस प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ 84 जीबी डाटा,अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग (रोमिंग) और रोज के लिए 100 मैसेज मिलेंगे। प्रतिदिन कॉलिंग की सीमा 250 मिनट है। इस प्लान में वोडाफोन प्ले सर्विस का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
BSNL 429 रुपये
BSNL के इस प्लान में 90 दिनों के लिए 90GB डाटा मिलेगा। साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।