बाल दिवस: पीएम मोदी ने चाचा नेहरू की 128वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

आजादी के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 128वीं जयंती पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह समेत तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।पंडित जवाहर लाल नेहरू

पंडित नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है और इस उपलक्ष्य में देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह व पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शांतिवन में नेहरू की समाधि पर श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़े: शुरू हुई दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों की नीलामी, पहुंचे वकील

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी देश के लिए पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नेहरू का जन्‍म 14 नवंबर 1889 में हुआ था।

Back to top button