मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बारे इस गेंदबाज ने खोला राज, कहा- इसलिए सचिन हैंअसली हीरो

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज भी लोगो के दिलो पर राज करते है. शारजाह में आयोजित बुक फेयर में गेंदबाज वसीम अकरम ने सचिन तेंडुलकर की बहुत तारीफ की और उन्हें ‘खेल का असली हीरो’ बताया.sachin

उल्लेखनीय है कि गेंदबाज वसीम अकरम ने शारजाह में आयोजित बुक फेयर के मौके पर कहा कि ”एक महान इंसान, एक सच्चा खिलाड़ी, जिसका इतने लंबे करियर होने के बावजूद कोई विवाद नहीं जुड़ा. चाहे वह खेल के मैदान पर हो या मैदान से बाहर वह हमेशा क्रिकेट को ही जीते रहे. सचिन के रूप में दुनिया ने सबसे महान क्रिकेटर को देखा है.”

इस बड़ी वजह से टीम इंडिया का हो रहा हैं डीएनए टेस्ट, पढ़े पूरी खबर…

बता दे कि सचिन ने अपने करियर कि शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कि थी, उस मैच के बारे में वसीम अकरम ने कहा ”जब मैंने तेंडुलकर को पहली बार देखा था, तो मेरी मुझे तब ही महसूस हो गया था कि इस लड़के में कुछ खास है. जब उसने पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया तो मैं उसकी तकनीक और उसके खेलने के तरीके को देखकर हैरान था, उसकी ठोड़ी पर गेंद लगने के बाद उसने जो जुझारूपन दिखाया, उससे मैं हैरान रह गया.” 

Back to top button