बड़ा फैसला, अब एक दिन में 50 हजार श्रद्धालु कर पाएंगे वैष्णो देवी का दर्शन

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने वालों की संख्या को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। ट्रिब्यूनल ने सोमवार को कहा कि अब मंदिर में एक दिन में केवल 50 हजार श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगे। साथ ही मंदिर में हो रहे सभी तरह के निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है।
खबरों के अनुसार एनजीटी ने अपने आदेश में कहा है कि मंदिर में एक दिन में केवल 50 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन करने दिए जाएं, अगर इससे ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं तो उन्हें रास्ते में अर्धकुमारी और कटरा में ही रोक दिया जाए।
इसे भी पढ़े: क्या होता है मुकेश अंबानी के घर के कचरे का, पढ़कर उड़ जायेंगे आपके भी होश!
बता दें कि नवरात्री के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। हालांकि, इस बार हुए एक ग्रैनेड अटैक के चलते दर्शनार्थियों की संख्या में कमी आई थी।





