‘ब्लू व्हेल’ गेम का आखिरी टास्क पूरा करने घर से भागी दो सहेलियां और फिर…

घर पर सुसाइड नोट लिखकर दो सहेलियां मौत का खेल यानी ब्लू व्हेल गेम का टास्ट पूरा करने घर से भाग निकली। इसके बाद जो हुआ आगे पढ़िए…
 

ब्लू व्हेल गेम का आखिरी टास्क पूरा करने घर से भागी दो सहेलियां और फिर...दरअसल, रुड़की की रहने वाली दोनों सहेलियां कई दिनों से ये प्लान बना रही थीं। उन्होंने घरवालों को नैनीताल घूमने  जाने की बात कही थी।
 

तभी उन्होंने घर पर एक नोट छोड़ा। एक ने लिखा कि वह ब्लू व्हेल गेम का टस्क पूरा करने जा रही है। वहीं दूसरी ने लिखा कि वह आत्महत्या करने जा रही है।
 

इसके बाद जैसे ही घरवालों ने यह देखा तो उनकी सांसे अटक गई। पुलिस ने भी लोकेशन ट्रेक करने के लिए लगा दिया। इसे बाद दोनों की लोकेशन हल्द्वानी ट्रेस हुई।
 

वहीं जब वे हल्द्वानी स्टेशन पर पहुंची तो लोगों को कुछ संदिग्ध लगीं। उन्होंने पुलिस को बता दिया और पुलिस ने उन्हें पकड़कर सारी जानकारी हासिल की।
 

पुलिस ने रुड़की संपर्क कर दोनों को सकुशल वहां पहुंचाया। इसके बाद छात्राओं ने बताया कि वे दोनों गेम का आखिरी टास्क पूरा करने गई थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
 
Back to top button