मतदाता सूची से कटा प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां का नाम

बॉलीवुड से हॉलीवुड की राह पकड़ चुकी प्रियंका चोपड़ा को एक जोर का झटका लगा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में जल्द ही निकाय चुनाव होने वाले हैं, जिसकी तैयारियां इन दिनों जोर शोर से चल रही है। इस बीच मतदाता सूची में भी सुधार किया जा रहा है। 
 मतदाता सूची से कटा प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां का नामअब खबर आई है कि फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। बरेली के नगर निकाय मतदाता सूची से प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम हटा दिया गया है।

मतदाता सूची से कटा प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां का नामऑन लाइन खबर के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई एक व्यक्ति की शिकायत के बाद की गई है। दरअसल, उनका परिवार बीते 17 साल से शहर छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो चुका है। 

मतदाता सूची से कटा प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां का नाम

मुंबई में रहने के बाद भी प्रियंका और उनकी मां मधु का नाम मतदाता लिस्ट में था, इस बात की शिकायत जिला निर्वाचन आयोग को की गई। जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को जांच के आदेश दिए। 
 जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया। बता दें कि प्रियंका फिलहाल न्यूयॉर्क में है। पिछले कुछ हफ्तों से वह अपने लिए एक घर की तलाश में थी, जो अब पूरी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button