अब वक्त आ गया है कि दुनिया के सभी देश उत्तर कोरिया के खिलाफ एकजुट हो – डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन को चेतावनी देते हुए कहा हैं कि अगर वह अपनी परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षाओं को नहीं छोड़ता तो, उत्तरी कोरिया भारी नुकसान उठाना पडेगा|

जानिये अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा ?

डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए सियोल में नेशनल असेंबली के भाषण में कहा कि हमें कमज़ोर आंकने की गलती ना करें और ना ही आजमाने की कोशिश करें|आपको बता दे कि अमेरिकी राष्ट्रपति इन दिनो एशियाई दौरे पर हैं| उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत जापान से की थी|  इसके बाद वो साउथ कोरिया पहुंचे|अब चीन के लिए रवाना हो गए हैं| उनके दौरे में वियतनाम और फिलीपीन भी शामिल हैं|

इसे भी पढ़ें: नोटबंदी की सालगिरह पर सरकार सबको दे रही है दो लाख, बस करना होगा इतना सा काम

डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सभी देशों से उत्तर कोरिया के खिलाफ एकजुट होकर अलग-थलग करने का आग्रह किया साथ ही कहा कि उत्तर कोरिया को किसी भी प्रकार की सहायता पहुंचाने की और उनकी मदद नहीं करने कि गुजारिश की हैं साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी तरह के हमले रोकने के लिए अपनी पूरी सैनिक ताकत का इस्तेमाल करने को तैयार है

जापानी पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति से क्यों डरा तानाशाह किम जोंग-उन

आपको बता दे कि ट्रंप ने कहा था कि नॉर्थ कोरिया टेबल पर बातचीत के लिए आए और न्यूक्लियर हथियारों को लेकर डील करे तो मैं बैठक करूंगा ट्रंप ने कहा कि लोगों के साथ बैठकर बात करने में कुछ गलत नहीं है

ट्रंप की जापान यात्रा के दौरान प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप और पूरे हिंद-प्रशांत को लेकर अमेरिका और जापान की रणनीतियां जिस तरह एक ही रास्ते पर हैं, वह भी अभूतपूर्व है|

ये भी पढ़ें: आज से जी.एस.टी. परिषद की 23वीं बैठक होगी शुरू, हो सकते है ये बड़े फैसले…

आपको बता दे कि ट्रंप के जापान पहुंचने के बाद जापानी पीएम और ट्रंप ने गोल्फ खेला था आपको बता दे कि दोनों नेताओं ने बाद में खेल की तस्वीरें ट्वीटर पर दाल दी थीं एक बात तो जाहिर हैं जापानी प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति की बढती नजदीकियां किम जोंग-उन को हैरानी में डालने वाली हैं

Back to top button