नगर निकाय चुनाव की सपा प्रत्याशी साधना गुप्ता हैं सबसे अमीर, जाने ‌किसके पास है कितनी संपत्ति

मेयर पद की छह प्रत्याशियों में सपा प्रत्याशी साधना गुप्ता सबसे अमीर हैं। उनकी ओर से नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्त‌ि की जानकारी दी। इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों ने भी अपनी संपत्ति बताई।

नगर निकाय चुनाव की सपा प्रत्याशी साधना गुप्ता हैं सबसे अमीर, जाने ‌किसके पास है कितनी संपत्तिसपा प्रत्याशी साधना गुप्ता के पास तीन करोड़ 59 लाख 71 हजार 776 रुपये की चल संपत्ति और सात करोड़ 29 लाख 32 हजार 500 रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पास गहनों के अलावा कोल्हुआ विनायका और जवाहर नगर में दो फ्लैट हैं।

रियल इस्टेट कारोबारी संजय गुप्ता की पत्नी साधना गुप्ता (48) इंटरमीडिएट पास हैं। कांग्रेस की शालिनी यादव भी करोड़पति हैं। उनकी चल संपत्ति दो करोड़ 78 लाख 96 हजार 815 रुपये और अचल संपत्ति छह करोड़ 90 लाख रुपये है।

शालिनी यादव (44) कला स्नातक हैं। उनके पास एक निसान टेरानो, आईटेन कार और एक होंडा स्कूटी भी है। महमूरगंज और चांदपुर में दो भूखंड भी उनके नाम हैं। भाजपा प्रत्याशी मृदुला जायसवाल की चल संपत्ति 19 लाख 89 हजार 592 रुपये और अचल संपत्ति 80 लाख रुपये है।

मृदुला (37) विज्ञान से परास्नातक हैं। बसपा प्रत्याशी सुधा चौरसिया की चल संपत्ति 11 लाख 75 हजार है। सुधा (36) के पास अचल संपत्ति नहीं है। वह विधि स्नातक हैं।

भासपा उम्मीदवार आरती देवी (30) की चल संपत्ति 9.50 लाख रुपये और अचल संपत्ति 30 लाख रुपये की है। निर्दलीय के रूप में नामांकन करने वाली अनीता गुप्ता की चल संपत्ति 11.90 लाख रुपये और अचल संपत्ति संपत्ति 22 लाख रुपये है। इंटरमीडिएट पास अनीता की उम्र 39 साल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button