अब बिना अंडे के भी ऐसे बनाएं ऑमलेट

यह ऑमलेट भी अंडा ऑमलेट की तरह ही दिखता है और खाने में भी उसी की तरह होता है. इसे आप फटाफट बना सकते हैं. तो जानिए बिना अंडे की ऑमलेट बनाने का सही तरीका.अब बिना अंडे के भी ऐसे बनाएं ऑमलेट

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 – 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    • एक कप बेसन
    • आधा कप मैदा
    • नमक स्वादानुसार
    • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
    • आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
    • एक कप पानी
    • एक बड़ा चम्मच तेल
    • एक बड़ा चम्मच प्याज (बारीक कटी हुई)
    • एक बड़ा चम्मच टमाटर (बारीक कटी हुई)
    • एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
    • एक छोटा चम्मच धनियापत्ती (बारीक कटी हुई)

ये भी पढ़ें: पैकेट वाले दूध को लेकर हुआ बड़ा खुलासा: कांट्रेक्टर मिलाता था ये जहर नुमा केमिकल

विधि

– सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, मैदा, नमक, काली मिर्च और बेकिंग पाउडर डलकर अच्छे से मिला लें.
– अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिलाएं और इसका पतला घोल बना लें.
– इसे लगातार फेटते रहें ताकि इसमें गांठ न बनें.
– प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनियापत्ती डालकर अच्छे से मिलाएं.
– अब ऑमलेट बनाने के लिए धीमी आंच पर नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर हल्का गरम करें.
– तेल के गरम होते ही 2 से 3 चम्मच घोल डालकर चारो तरफ फैला लें.
– लगभग 2 मिनट तक सेकने के बाद इसे पलटकर दूसरे हिस्से को भी सुनहरा होने तक सेक लें.
– तैयार है बिना अंडे की ऑमलेट इसे एक प्लेट में निकालें और कैचप के साथ गर्मागरम सर्व करें.

Back to top button