खिचड़ी खाने से होता है ये बड़ा फायदा, आज से ही खाए इसे

खिचड़ी का नाम सुनकर ज्यादातर लोग मुहं बना लेते हैं लेकिन अगर आप इसके फायदे जान लेंगे तो आज से ही इसे खाना शुरू कर देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं खिचड़ी खाने से क्या फायदे होते हैं। 

खिचड़ी खाने से होता है ये बड़ा फायदा, आज से ही खाए इसे जल्दी डाइजेस्ट हो जाती है
तबीयत खराब होने पर या फिर कुछ हल्का खाना हो तो खिचड़ी सबसे आसान ऑप्शन होता है। ये जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है साथ ही कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।
तेल घी का नहीं होता ज्यादा इस्तेमाल
खिचड़ी एक ऐसा व्यंजन है जिसे बनाने में कम तेल का इस्तेमाल होता है। जिस वजह से ये आसानी से पच जाती है। यहां तक की बीमारी के बाद शरीर को मजबूती देने के लिए डॉक्टर इसे खाने की सलाह देते हैं।

फैट कम होता है
हल्का खाना होने की वजह से इसमें फैट की मात्रा भी कम होती है। इसके साथ ही इसे खाने से शरीर में आलस भी नहीं आता। 
सब्जी का कर सकते हैं इस्तेमाल
वैसे तो खिचड़ी में दाल और चावल का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अगर आप इसे और लजीज बनाना चाहते हैं तो इसमें हरी सब्जियों डाल सकते हैं। 

त्रिदोषित खाना
आयुर्वेद में खिचड़ी को बुनियादी खाना कहा जाता है। इसमें शरीर के तीनों दोष- वात, पित और कफ को बैलेंस करने की क्षमता होती है। इसी वजह से इसे त्रिदोषित खाना कहा जाता है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button