आया Xiaomi Redmi Y1 Lite रेडमी का ये नया स्मार्टफोन, सस्ते में शानदार फीचर्स

Xiaomi Redmi Y1 Lite Launch: स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी शियोमी रेडमी ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Y1 Lite लॉन्च कर दिया है। यह रेडमी का एक और बजट स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन की कीमत मे रेडमी के पहले से ही Redmi 4 और Redmi 4A मौजूद हैं। यह कंपनी के ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 9 पर काम करेगा। मतलब इस स्मार्टफोन में मार्केट में मौजूद रेडमी के स्मार्टफोन्स से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। इस फोन के साथ आईडिया के प्रीपेड यूजर्स को 280GB तक डेटा मिलेगा। इस फोन को 8 नवंबर को amazon.in और mi.in से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह ऑफलाइन रिलायंस डिजिटल पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन गोल्ड और डार्क ग्रे कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Xiaomi Redmi Y1 Lite फीचर्स: फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 425 ऑक्टाकोर स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन की स्पीड अच्छी बनी रहे इसके लिए इसमें 2GB की रैम दी गई है। फोन में 16GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में हुए हमले में महज इतनी दूरी पर थी प्रियंका चोपड़ा, उड़ गये थे होश
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके रियर कैमरे के साथ भी फ्लैश लाइट दी गई है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्लस का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,080mAH की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 6,999 रुपए है। कनेक्टिविटी के लिए यह 4G वोल्ट नेटवर्क सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा ब्लूटुथ, वाई फाई, हॉट स्पॉट जैसे फीचर भी दिए गए हैं। बेहतर साउंट क्वालिटी के लिए इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक भी दिया गया है।





